सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरेंद्र मोदी जी के जीवन परिचय | जन्म स्थान ? | राजनीतिक करियर | महत्वपूर्ण योजनायें | उपलब्धियां ?

नरेंद्र मोदी जी एक ऐसी सख्शियत हैं जो देश हो या विदेश, वे सभी जगह प्रसिद्ध हैं। मोदी जी हमारे देश के 15वें प्रधानमंत्री हैं। सन 2014 और 2019 के आम चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर, मोदी जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जैसा माना जाता है, मोदी जी का लहर पूरे देश में सुनने मिलता है, अधिकांश भारतीय मोदी जी पर पूर्ण विश्वास रखते हैं कि वे उन्हें एक उज्जवल भविष्य देंगे। मोदी जी भारत के स्वतंत्रता के बाद ही ऐसी जीत हासिल करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी जी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल किया है।

"प्रधानमंत्री बनने से पहले भी और बाद में भी, नरेंद्र मोदी जी ने भारत देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हालांकि मोदी जी बहुत से विवादों में भी घिरे पाए गए हैं, लेकिन इनकी नीतियों की हमेशा प्रशंसा की जाती है। इस लेख में, हम आपको नरेंद्र मोदी जी के जीवन में किए हुए महत्वपूर्ण कार्य और उनका अब तक का जीवन कैसा रहा यह सभी बातें पहुँचाएँगे।"



नरेंद्र मोदी जी के जीवन परिचय (introduction of Narendra Modi)
पूरा नाम (Full Name)नरेंद्र दामोदरदास मोदी
अन्य नाम (Other Name)मोदी जी, नमो
पेशा (Professional)राजनेता
राजनीतिक पार्टी (Political Party)भारतीय जनता पार्टी (BJP)
जन्म तिथि (Birth Date)17 सितंबर, 1950
उम्र (Age)68 साल
जन्म स्थान (Birth Place)वडनगर, बॉम्बे स्टेट (वर्तमान में गुजरात), भारत
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय (Indian)
गृहनगर (Hometown)वडनगर, गुजरात, भारत
धर्म (Religion)हिन्दू (Hindu)
जाति (Caste)मोध घांची (ओबीसी)
ब्लड ग्रुप (Blood Group)A+
पता (Address)7 रेस कोर्स रोड, नई दिल्ली
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)पोलिटिकल साइंस में बीए एवं एमए
राशि (Zodiac Sign / Sun Sign)कन्या
कद (Height)5 फुट 7 इंच
वजन (Weight)75 किलोग्राम (kg)
आंखों का रंग (Eye Colour)काला (black)
बालों का रंग (Hair Colour)सफ़ेद (white)
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वेतन (Salary)1 लाख 60 हजार रूपये प्रति माह और साथ ही अन्य भत्ता
नेट वर्थ (Net Worth)2.28 करोड़ रूपये
कार संग्रह (Car Collection)इनके नाम पर कोई कार रजिस्टर नहीं है ( no car registered)

नरेंद्र मोदी जी का जन्म स्थान ( birth place of Modi ji)
नरेंद्र मोदी जी का जन्म गुजरात राज्य के मेहसाना जिले के एक छोटे टाउन वडनगर में हुआ था, हालांकि वर्तमान में वे बॉम्बे में हैं। मोदी जी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इनके पिता एक सड़क व्यापारी थे जो अपने परिवार को जीवित रखने के लिए अधिकांश मेहनत करते थे। मोदी जी की माता एक गृहणी महिला है। बचपन में, मोदी जी ने अपने परिवार को समर्थन करने के लिए अपने भाइयों के साथ रेलवे स्टेशन पर और बस टर्मिनल में चाय बेचने में सहयोग किया। मोदी जी ने अपने बचपन के दिनों में ही कई मुस्किले और परेसानियो का  सामना किया है । लेकिन अपने अच्छे स्वभाव और साहस की शक्ति से उन सारी बाधाओं को हरा कर विजय प्राप्त किया।

मोदी जी का पारिवारिक चर्चा।( Introduction of Modi ji )
पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी
माता का नाम (Mother’s Name)हीरा बेन (Heera Ben)
भाइयों के नाम (Brothers Name)सोमा मोदी, अमृत मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी,
बहन का नाम (Sister’s Name)वसंती बेन हसमुख लाल मोदी
पत्नी का नाम (Wife’s Name)जशोदा बेन चिमनलाल मोदी
बच्चेनहीं है
नरेंद्र मोदी जी की मां का नाम और आयु, 
भाई, पत्नी, जाति, के बारे में चर्चा 
(Narendra Modi Mother Name, Age, Brother, Family, Caste, Wife)
नरेंद्र मोदी जी का परिवार मोध-घांची-तेली समुदाय से है जो भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंध रखता है। नरेंद्र मोदी जी अपने माता-पिता की तीसरी संतान हैं। मोदी जी के बड़े भाई सोमा मोदी 75 वर्ष की उम्र में हैं और वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैं। मोदी जी के दूसरे बड़े भाई अमृत मोदी 72 साल की उम्र में हैं और वे एक मशीन ऑपरेटर हैं। मोदी जी के 2 छोटे भाई हैं, एक प्रहलाद मोदी जो 62 साल की हैं और एक शॉप चलाते हैं, और दूसरे पंकज मोदी जो गांधीनगर में सूचना विभाग में एक क्लर्क हैं।
नरेन्द्र मोदी जी का विवाह 1968 में 18 साल की उम्र में घांची समुदाय के परम्पराओं के अनुसार जशोदा बेन चिमनलाल से हुआ था। रिपोटर्स के अनुसार, मोदी जी ने अपनी पत्नी से तलाक़ नहीं लिया लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। मोदी जी की पत्नी जशोदा बेन गुजरात के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी जो अब रिटायर है। नरेन्द्र मोदी जी के कोई बच्चे नहीं हैं। नरेन्द्र मोदी जी अभी दिल्ली में पंचवटी में रहते हैं, जोकि वे गुजरात के रहने वाले हैं।

 शिक्षा एवं शुरुआती करियर नरेंद्र मोदी जी की(Narendra Modi Education and Starting Career)
  • नरेंद्र मोदी जी की शुरूआती शिक्षा वडनगर में हुई थी जहां उनकी हायर सेकेंडरी 1967 में पूरी हुई थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और फिर भारत में भ्रमण करके विविध संस्कृतियों जानने की कोशिश किया।
  • नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उत्तर भारत में स्थित ऋषिकेश और हिमालय जैसे स्थानों का दौरा किया। उत्तर पूर्व में दौरा करने के 2 साल बाद, वे भारत वापस आए। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, मोदी जी ने कुछ साल तक अपनी पढ़ाई रोक दिए।
  • मोदी जी ने 1978 में भारत के दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी उच्च शिक्षा शुरू की और उसके बाद अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी में दाखिला हुआ। वहां मोदी जी ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर प्राप्त किया।
  • एक बार मोदी जी के एक शिक्षक ने बताया था कि वे पढ़ाई में सामान्य थे लेकिन वे पुस्तकालय में ज्यादातर अपना समय बिताते थे। उनकी वाद-विवाद की कला बेहतरीन थी।
नरेंद्र मोदी जी का शुरुआती राजनीतिक करियर क्या थी ?(Narendra Modi Political Career Start)
  • मोदी जी अपनी कॉलेज की पढ़ाई के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए। और फुलटाइम प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) जोकि एक हिन्दू राष्ट्रवादी राजनीतिक दल हैं इसमें शामिल होने के लिए अहमदाबाद गये.
  • सन 1975-77 में, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके कारण मोदी जी को अंडरग्राउंड होना पड़ा और गिरफ़्तारी से बचने के लिए भेस बदलकर यात्रा करना पड़ा.
  • मोदी जी ने आपातकाल के विरोध में अपने सक्रियता का प्रदर्शन किया और सरकार को विरोध करने के लिए पर्चे के वितरण सहित अनेक तरह के हथकंडे अपनाये. इससे उनके प्रबंधकीय, संगठनात्मक और लीडरशिप कौशल का प्रदर्शन हुआ. इसके बाद, नरेन्द्र मोदी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में शामिल हो गए और आरएसएस में लेखन का काम भी सौंपा गया.
  • मोदी जी 1985 में आरएसएस में शामिल हुए थे और 1987 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के समय अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अभियान को व्यवस्थित किया था.
नरेंद्र मोदी जी का राजनीतिक करियर की शुरुआत (Narendra Modi Political Career)

1987 में, नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, रैंक के माध्यम से तेजी से उदय हुआ। वे एक बहुत ही बुद्धिमानी व्यक्ति थे और उन्होंने व्यवसायों, छोटे सरकारी एवं हिन्दू मूल्यों के निजीकरण को बढ़ावा दिया। इसी साल, वे पार्टी के गुजरात ब्रांच के महासचिव के रूप में चुने गए।
1990 में, एल के आडवानी जी की अयोध्या रथ यात्रा के संचालन में मोदी जी ने मदद की है। इसके बाद, पार्टी के भीतर उनकी क्षमताओं को मान्यता मिली और यह उनका पहला राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक कार्य बन गया।
सन 1991-92 में, मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा हुई। मोदी जी ने सन 1990 में गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद गुजरात में भाजपा की उपस्थिति को मजबूत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1995 में, पार्टी ने 121 सीटों से जीत हासिल की और इससे गुजरात में पहली बार भाजपा की सरकार बनाई गई। यह सत्ता थोड़ी समय तक ही रही और सितंबर 1996 में समाप्त हो गई।
सन 1995 में मोदी जी को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में गतिविधियों को संभालने के लिए भाजपा का राष्ट्रीय सचिव चुना गया, और वे नई दिल्ली में स्थानांतरित हो गए.
सन 1998 में जब भाजपा में आंतरिक लीडरशिप विवाद चल रहा था, तब मोदी जी ने उस दौरान भाजपा की चुनाव जीत का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे विवादों को सुलझाने में सफलतापूर्वक मदद मिली.
और इसी साल मोदी जी को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया इस पद में 2001 तक कार्यरत रहे जिसमे उसे एक कार्य शोपा गया जो था विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन को फिर से लाने की जिम्मेदारी दी गई थी जो सफलता पूर्वक किए।

नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने।(Narendra Modi As a Chief Minister of Gujarat)

नरेंद्र मोदी जी पहली बार सन 2001 में विधान सभा चुनाव लड़े थे, और राजकोट में से एक सीट जीत कर गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए उस समय केशुभाई पटेल जी का स्वास्थ्य ख़राब हो जाने के कारण उपचुनाव में भाजपा की कुछ विधानसभा सीटें हार गई थीं,तब भाजपा की पूरी बागड़ोर मोदी जी को दे दिया गया और उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सौंप दिया गया ,7अक्टूबर 2001 को मुख्यमत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया ।
24 फरवरी 2002 को ‘द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र’जीत हासिल किए और कांग्रेस के अश्विन मेहता को 14,728 वोटों से हराया.

नरेंद्र मोदी जी को सन 2002 में गुजरात दंगे में मिली ‘क्लीन चिट (2002 Gujarat Riots)
मोदी जी के उपचुनाव जितने के 3 दिन बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा की एक बहुत बड़ा  घटना हुई जिसमे 58 लोगो की हत्या कर दिया गया था उस समय गोधरा के समीप यात्रियों से भरी एक ट्रेन थी जिसमे अधिकतर हिंदू यात्री थे ।जिसमें आग लगा दिया गया था और यह घटना पूरे गुजरात में फैल गया और हर जगह दंगे होने लगे जिसमें 900 से लेकर 2000 लोगों की मृत्यु हुई थी ।
उस समय मोदी जी की सरकार थी जिसके कारण इस दंगे को बढ़ाने का आरोप लगाया गया था ।जिसके कारण उसपर दबाव बनाए जाने लगा जिसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा । मोदी जी केवल कुछ महीनो के लिए मुख्यमंत्री रह पाए थे।
सुप्रीमकोर्ट ने 2009 में एक दल बनाया इस मामले को छानबीन करने के लिए । दल का नाम था एसआईटी ।
2010 में इस दल ने पूरी तरह जांच करने के बाद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दिया । जिसमें मोदी जी को क्लीन चिट दे दिया गया हालांकि जांच दल के ऊपर 2013 में आरोप लगाया गया कि जांच दल ने मोदी जी के गिलाफ मिले सबूतों को छुपा दिया हैं।

मोदी जी दूसरी बार मुख्यमंत्री के रुप में (2nd Time Chief Minister)

जब मोदी जी को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई, तो उन्हें फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया गया था. मोदी जी के दोबारा गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य के विकास के लिए कार्य करने शुरू कर दिए. इससे राज्य में काफी परिवर्तन भी आये. उन्होंने गुजरात राज्य में टेक्नोलॉजी और वित्तीय पार्क्स का निर्माण किया. सन 2007 में मोदी जी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में गुजरात में 6,600 अरब रूपये के रियल स्टेट निवेश सौदों पर हस्ताक्षर किये. इसके बाद इस साल जुलाई में नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 2,063 दिन पूरे कर लिए थे, जिसके चलते उन्होंने सबसे अधिक दिनों तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद को संभालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
मोदी जी तीसरी बार मुख्यमंत्री के रुप में (2nd Time Chief Minister)
मोदी जी का यह रिकॉर्ड आगे भी कायम रहा, सन 2007 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में मोदी जी ने दोबारा जीत हासिल की और वे वहां के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गये. इस कार्यकाल के दौरान मोदी जी ने राज्य में आर्थिक विकास के बारे में अधिक ध्यान दिया, और साथ ही निजीकरण पर भी ध्यान केन्द्रित किया. उन्होंने भारत को आकार देने के लिए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग एपीसेंटर के रूप में अपनी नीतियों को प्रोत्साहित किया. मोदी जी के मुख्यमंत्री बनने के इस कार्यकाल में गुजरात में कृषि विकास दर में काफी वृद्धि हुई थी. इसकी वृद्धि इतनी थी, कि यह भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी विकासशील राज्य बन गया था. मोदी जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई की व्यवस्था की जिससे कृषि को बढ़ाने में मदद मिली. सन 2011 से 2012 के बीच में मोदी जी ने गुजरात में सद्भावना / गुडविल मिशन शुरू किया. जोकि राज्य में मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने के लिए शुरू किया गया था. मोदी जी ने कई उपवास भी किये और उनका मानना था कि यह कदम गुजरात की शांति, एकता और सद्भावना के माहौल को और अधिक मजबूत करेगा.

मोदी जी चौथी बार मुख्यमंत्री के रुप में (4th Time Chief Minister)
सन 2012 में मोदी जी का तीसरी बार मुख्यमंत्री का कार्यकाल समाप्त हो गया. और इस साल फिर से गुजरात में विधानसभा चुनाव आयोजित हुए. और हर साल की तरह इस साल भी मोदी जी ने ही जीत हासिल की और उन्हें चौथी बार भी गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए नियुक्त कर दिया.

इसलिए मोदी जी को राज्य में समृद्धि और विकास लाने का श्रेय दिया गया. इसके चलते गुजरात सरकार के प्रमुख के रूप में उस दौरान मोदी जी ने एक सक्षम शासक के रूप में अपनी पहचान बना ली थी. उन्हें राज्य की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए भी श्रेय दिया जाता है. इसके अलावा मोदी जी को उनकी और उनकी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन में सबसे आगे रखा गया, क्योंकि वे न केवल पार्टी के सबसे प्रतिभाशाली नेता थे, बल्कि उनके अंदर प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रतिभा थी. हालाँकि कुछ लोगों का मानना था, कि राज्य लोगों के विकास, शिक्षा, पोषण और गरीबी मिटाने में बहुत अच्छी रैंक पर नहीं है. लेकिन फिर भी उनके कार्यों एवं उनकी नीतियों के कारण लोग उन्हें पसंद करते थे.

नरेंद्र मोदी जी की सन 2014 के आम चुनाव में भूमिका (Narendra Modi Role in General Election 2014)
नरेंद्र मोदी जी के चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद जून में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया. और वे इस तरह से सन 2014 में होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाई दिए. जिसके चलते मोदी जी को अपना गुजरात का मुख्यमंत्री पद त्यागना पड़ा. हालांकि उस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी जी के साथ बीजेपी के कुछ सदस्यों ने इस चीज का विरोध किया था. किन्तु फिर भी मोदी जी ने उस दौरान वाराणसी और वडोदरा दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. और आने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी जगह बना ली थी.
इस चुनाव के दौरान मोदी जी ने पूरे देश में लगभग 437 चुनावी रैलियां की, इन रैलियों में मोदी जी ने कई सारे मुद्दों को जनता के सामने रखा, जिससे जनता ने प्रभावित होकर बीजेपी को वोट दिया. फिर सन 2014 के आम चुनाव में बीजेपी की जीत एक ऐतिहासिक जीत बन गई थी. इस साल बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के आधार पर 534 में से 282 सीटें अपने नाम की. और इस तरह से नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में एक नया चेहरा बन गये.
नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद के रूप में (Narendra Modi As a Prime Minister)
नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पहली बार बने (1st Time Prime Minister)
26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पद के लिए जीत के बाद भारत के 14 वे प्रधानमत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया लोगो को मोदी जी ने लोगो के उम्मीदों पर खड़ा उतरे और कठोर नियमो के तहत विदेशी निवेश को भारत में बढ़ावा दिया मोदी जी ने विभिन्न नियमों, परमिट्स और इंस्पेक्शन लागू किये, जिससे कि व्यवसाय अधिक एवं आसानी से बढ़ सके. मोदी जी सामाजिक कार्यों में काम खर्च किया और स्वास्थ के क्षेत्र में अधिक काम किया । और देश की सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा को प्रोत्साहन करने के लिए कई कदम उठाया है।

नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री दूसरी बार (2nd Time Prime Minister)
2019 लोकसभा चुनाव में मोदी जी का परचम फिर छाया रहा. मोदी क्रांति ने दुसरे दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया. नरेन्द्र मोदी जी की पूर्ण बहुमत के साथ 303 सीट प्राप्त कर अभूतपूर्व जीत हुई. भारत के इतिहास में पहली बार है कि किसी नेता ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ इतनी बड़ी जीत हासिल की है. भारत की जनता ने इस बार अपना प्रधानमंत्री खुद चुना है, और सबने मोदी जी पर पूर्ण विश्वास दिखाया है. मोदी लहर कहो या मोदी क्रांति, इस बार भारत के ये लोकसभा चुनाव पूरी दुनिया में छाए रहे. मोदी की वाहवाही चारों और थी. नरेन्द्र मोदी जी के पिछले पांच सालों के काम से जनता बहुत खुश थी, जिसके चलते जनता उन्हें एक बार और मौका देना चाहती थी. उन्नत भारत के लिए लोगों को मोदी जी से बहुत उम्मीद है. मोदी जी ने भी कहा “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास = विजयी भारत”. मोदी जी ने इस जीत को बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बोला.

नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनायें (Narendra Modi Famous Schemes)
सन 2014 से लेकर अब तक के कार्यकाल में मोदी जी ने कई महत्वपूर्ण योजनायें एवं पहलों की शुरुआत की. जिनमें से कुछ के बारे में जानकारी इस प्रकार है –


  • स्वच्छ भारत अभियान :- यह अभियान भारत का बड़े स्तर पर शुरू किया गया अभियान है, जिसके अंतर्गत देश में स्वच्छता और ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों शौचालय का निर्माण किया गया.
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना :- यह योजना देश के किसानों के बैंकों में खाते खुलवाने के लिए शुरू की गई थी. जिसके तहत किसानों के मुफ्त में खाते खोले गए एवं किसानों को दी जाने वाली सहायता उनके बैंक खाते में जमा की गई.
  • प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना :- इस योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें एलपीजी गैस सिलिंडर प्रदान किये गये.
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना :- इस योजना के तहत फसलों की अच्छी तरह से सिंचाई हो सकें एवं कृषि कार्य को बेहतर दिशा मिल सके. इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई.
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना :- इस योजना में फसल के लिए किसानों को बीमा प्रदान किया गया. ताकि यदि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं के कारण ख़राब हो जाती है तो उन्हें बीमा का पैसा मिल सके.
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना :- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं के कौशल के विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की सुविधा दी गई.
  • मेक इन इंडिया :- प्रधानमंत्री मोदी जी ने सत्ता में आने के बाद कुछ बहुत ही अहम अभियान चलाये, उन्हीं में से एक ‘मेक इन इंडिया’ अभियान था. जिसके तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्रोत्साहित कर उनके विकास के लिए कार्य किये गये.
  • गरीब कल्याण योजना :- इस योजना के तहत गरीबों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य किया गया.
  • सुकन्या समृद्धि योजना :- इस योजना को शुरू करने का प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य छोटी बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना था.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना :- इस योजना के अंतर्गत गरीबों को किस्तों के आधार पर खुद का घर बनने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई.
  • डिजिटल इंडिया प्रोग्राम :- प्रधानमंत्री जी ने इस प्रोग्राम को शुरू कर देश में अर्थव्यवस्था को डिजिटल करने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए अपील की.
इस तरह से नरेंद्र मोदी जी ने अपने अब के कार्यकाल में और भी कई अन्य महत्वपूर्ण योजनायें एवं अभियान जैसे नमामि गंगे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टैंड अप इंडिया आदि चलायें, जोकि पूरी तरह से देश के विकास के लिए थे.

 नरेंद्र मोदी जी के मुख्य कार्य (Narendra Modi Works)
गुजरात के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री दोनों के रूप में मोदी जी ने कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए, एवं इनके कार्यकाल में लिए गये कुछ फैसलों की जानकारी इस प्रकार है–

  • भूमिजल संरक्षण प्रोजेक्ट :- गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके शासन के दौरान सरकार ने भूमिजल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्माण का समर्थन किया. इससे बीटी कॉटन की खेती में मदद मिली, जिससे नल कूपों से सिंचाई की जा सकती थी. इस तरह से गुजरात बीटी कॉटन का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया.
  • नोटबंदी :- प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान मोदी जी ने नोटबंदी जैसा बहुत ही अहम फैसला लिया. जिसके तहत मोदी जी ने 500 एवं 1000 के पुराने नोट बंद कर दिये एवं इसके स्थान पर 2000 एवं 500 के नये नोट जारी किये. यह मोदी जी द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक फैसला था.
  • जीएसटी :- नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी करने के बाद देश में जितने भी टैक्स लगाये जाते थे, उन्हें एक साथ सम्मिलित कर दिया और एक टैक्स जीएसटी यानि गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू किया.
  • सर्जिकल स्ट्राइक :- प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना के साथ मिलकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के फैसला लिया.
  • एयर स्ट्राइक – इसके बाद उन्होंने साल 2019 में फरवरी में हुए पुलवामा हमले के बाद देश के सभी सुरक्षा बलों को पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार का एक्शन लेने के लिए खुली छूट दे दी, जोकि बहुत ही बड़ा ऐलान था. इसके बाद फरवरी में ही वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक की गई थी.
इसके अलावा विदेशी निवेशों के साथ मिलकर भारत में बुलेट ट्रेन लाने जैसे कार्यों में भी मोदी जी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. इन सभी के साथ ही मोदी जी ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने और दुनिया के अन्य देशों के साथ संबंधों को सुधारने के लिए बहुत बड़ा संकल्प भी दिखाया है.

नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां (Narendra Modi Awards and Achievements)
नरेंद्र मोदी जी ने अपने अभी तक के जीवन में निम्न उपलब्धियां हासिल की हैं –

  • सन 2007 में इंडिया टुडे मैगज़ीन द्वारा किये गये एक सर्वे में मोदी जी को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया था.
  • सन 2009 में एफडी मैगज़ीन में उन्हें एफडीआई पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के एशियाई विजेता के रूप में सम्मानित किया गया.
  • इसके बाद मार्च सन 2012 में जारी टाइम्स एशियाई एडिशन के कवर पेज पर मोदी जी की फोटो छापी गई थी.
  • सन 2014 में मोदी जी का नाम फोर्ब्स मैगज़ीन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 15 वें स्थान पर रहा. इसी साल टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों में भी मोदी जी का नाम सूचीबद्ध किया गया था.
  • सन 2015 में ब्लूमबर्ग मार्केट मैगज़ीन में मोदी जी का नाम दुनिया के 13 वें सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में था. और साथ ही इन्हें इसी साल टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी इन्टरनेट सूची में ट्विटर और फेसबुक पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में दूसरे सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले राजनेता के रूप में इन्हें नामित किया गया था.
  • सन 2014 एवं 2016 में मोदी जी का नाम टाइम मैगज़ीन के पाठक सर्वे के विजेता के रूप में घोषित किया गया था.
  • साल 2016 में ही अप्रैल माह की 3 तारीख को मोदी जी को सऊदी अरबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार अब्दुलाज़िज़ – अल – सऊद के आदेश पर दिया गया था. एवं 4 जून को अफ़ग़ानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार घाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान के राज्य आदेश पर दिया गया था.
  • साल 2014, 2015 एवं 2017 में भी मोदी जी का नाम टाइम मैगज़ीन में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल था. एवं सन 2015, 2016 एवं 2018 को फोर्ब्स मैगज़ीन में दुनिया के 9 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल था.
  • 10 फरवरी, सन 2018 में इन्हें विदेशी डिग्निटरीस के लिए पलेस्टाइन का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पलेस्टाइन राज्य के ग्रैंड कोलार’ के साथ सम्मानित किया गया था.
  • 27 सितंबर, 2018 को नरेंद्र मोदी जी को चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड प्रदान किया गया था, जोकि यूनाइटेड नेशन का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, और यह अवार्ड 5 अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी प्रदान किया गया था, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस की लीडरशिप के लिए और सन 2022 तक प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के लिए संकल्प लिया था.
  • साल 2018 में ही 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ग्लोबल आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मोदी जी के योगदान के लिए उन्हें सीओल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • इस साल 22 फरवरी, सन 2019 को मोदी जी ने प्रतिष्ठित सीओल शांति पुरस्कार 2018 प्राप्त किया. और साथ ही मोदी जी का नाम दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करने के लिए इस साल के ‘नॉबेल शांति पुरस्कार’ के लिए भी नामांकित किया गया है.
  • इस तरह से मोदी जी ने अपने मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने के बाद तक के कार्यकाल में काफी सारी उपलब्धियां अपने नाम की है और आगे भी करते रहेंगे.
नरेंद्र मोदी की किताबें (Narendra Modi Books)

 












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Joe Biden का जीवन परिचय // Joe Biden का Birth, education , salary ,and salary of wife ?

जो बाइडेन (Joe Biden) एक बहुत ही जाने-माने अमेरिकी पॉलीटिशियन है और यह 1972 में सीनेटर चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं जिन्होंने सीनेटर का पद संभाला था। इसके अलावा, बाइडेन 2009 से 2017 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति बाराक ओबामा के उपराष्ट्रपति के रूप में रहे हैं। जो बाइडेन , वे अमेरिका के 46वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 1942 में पेन्सिल्वानीया के स्क्रान्टन में जन्म लिया था। बाइडेन की मां, कैथरीन यूजीनिया "जीन" बाइडेन (जीन फिनेगन) आयरिश थीं, और उनके पिता, जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन स्थानीय, आयरिश, अंग्रेजी और फ्रेंच हुआकार थे। बाइडेन ने 1965 में डिलावेयर विश्वविद्यालय से अपना बैचलरस डिग्री और 1968 में सिराक्यूज़ यूनिवर्सिटी से अपना लॉ डिग्री प्राप्त किया था। उन्होंने 1973 से 2009 तक डिलावेयर सेनेटर रहे, और 2009 से 2017 तक अमेरिका के उप-राष्ट्रपति के रूप में । Table of Contents जो  बाइडन  का   जीवन परिचय (Joe Biden Introduction) पूरा नाम (Full Name) जोसेफ रोबीनेट बिडेन ( Joseph Robinette Biden  ) जन्मतिथि (Birth Date) 20 नवंबर 1942 आयु (Age) 77 वर्ष जन...